हरियाणा में कोरोना मरीजों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को नूंह, फरीदाबाद और गुरुग्राम जिले में 32 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 29 जमाती हैं। नूंह जिले में 23 पॉजिटिव मरीज मिले हैं, सभी का जमात से कनेक्शन है। वहीं फरीदाबाद में 7 मामले सामने आए, इनमें से एक मल्टी पर्पज हैल्थ वर्कर (एमपीएचडब्लू) है, बाकि जमात से जुड़े लोग हैं। इसके साथ-साथ गुरुग्राम में भी 2 केस पॉजिटिव आए हैं। इन नए मामलों के साथ हरियाणा में अब कुल 130 संक्रमित मरीज हो गए हैं। कोरोना का इलाज करते हुए करनाल में एक डॉक्टर व एक नर्स भी संक्रमित हो गई है। उनको भी आइसोलेट किया गया है।
हरियाणा में अब कुल 82 जमाती संक्रमित
हरियाणा में अब संक्रमित मिले जमातियों की संख्या 75 हो गई है। इनमें सबसे ज्यादा संख्या नूंह जिले की है। यहां कुल 36 जमाती संक्रमित हैं। इसके अलावा पलवल में 25, गुरुग्राम में 2, अम्बाला में 2, भिवानी में 2, कैथल में 1, फरीदाबाद में 11, चरखी दादरी 1, जींद 1, फतेहाबाद 1 लोग संक्रमित हैं, जो मरकज से आए हुए थे। सभी धर्म प्रचार का काम कर रहे थे। जिन्हें अलग-अलग मस्जिदों व गांवों से पकड़ा गया है।
10 विदेशी 50 बाहरी राज्यों से
हरियाणा में मिले संक्रमित मरीजों में 10 विदेशी और 45 बाहरी राज्यों के हैं। इनमें श्रीलंका से 6, नेपाल, थाइलैंड, इंडोनेशिया व साउथ अफ्रीका का एक-एक नागरिक शामिल है। इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश के 11, तमिलनाडु के 7, पचिश्म बंगाल के 4, केरला के 5, बिहार के 8, तेलंगाना के 2, आंध्र प्रदेश से 2, महाराष्ट्र व जम्मू के 3-3 और पंजाब, कर्नाटक, चेन्नई, असम, मध्यप्रदेश का एक-एक नागरिक संक्रमित है।
हरियाणा में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 130
हरियाणा के कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 121 पहुंच गया है। सबसे ज्यादा 37 मरीजों के साथ नूंह जिला पहले नंबर पर है। इसके बाद पलवल में 26 संक्रमित हैं। वहीं गुरुग्राम में 20, फरीदाबाद में 21, पानीपत में 4, अम्बाला में 3, भिवानी में 2, कैथल में 1, सिरसा में 3, पंचकूला में 2, हिसार में 1, रोहतक में 1, करनाल में 5, चरखी दादरी 1, जींद 1, फतेहाबाद 1 और सोनीपत में 1 पॉजिटिव मरीज सामने आया है। हरियाणा के 22 जिलों में से 17 जिलों तक कोरोनावायरस पहुंच गया है।
17 मरीज हुए ठीक
अभी तक 17 मरीज ठीक होकर घर पहुंच चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा गुरुग्राम में ही हैं। यहां से 9 मरीज, पानीपत में 3, फरीदाबाद में 2, हिसार में 1, सोनीपत में 1 और पलवल में 1 मरीज ठीक हुआ है।